गणतंत्र दिवस परेड के लिए दिल्ली रवाना हुए लाभार्थी

हल्द्वानी, 24 जनवरी (हि.स.)। दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश से महिला समूह व प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े 32 लाभार्थी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। 26 जनवरी को महिलाएं व पुरुषों को विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया है।

बुधवार को हल्द्वानी से पीएम आवास योजना के पांच लाभार्थी व महिला समूह की 11 महिलाएं विकासखंड रामनगर के नोडल अधिकारी उमाकांत के नेतृत्व में दिल्ली गए। उमाकांत ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाले परेड कार्यक्रम में प्रदेश से 32 महिला समूह व पीएम आवास के लाभार्थियों को बुलाया गया है। बताया कि महिलाओं ने समूह में बेहतर काम किया है। दिल्ली में पीएम नरेन्द्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री लाभार्थियों से मिलेंगे। 26 जनवरी की शाम को वापस लौट जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज

   

सम्बंधित खबर