वडोदरा: रामयात्रा के दौरान पथराव को लेकर 13 गिरफ्तार

वडोदरा, 24 जनवरी (हि.स.)। श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर वडोदरा जिले की पादरा तहसील के भोज गांव में निकाली गई रामयात्रा के दौरान हुए पथराव के 13 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 3 आरोपित अभी फरार हैं, जिसकी तलाश की जा रही है।

इस मामले में 16 लोगों के खिलाफ नामजद और 10 अन्य समूह के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

जानकारी के अनुसार सोमवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पादरा तहसील के भोज गांव में रामयात्रा निकाली गई। भोज गांव से यात्रा गुजरने के दौरान इसपर पथराव किया गया। इसमें कई लोग घायल हो गए। इस मामले को लेकर वडुं थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

वडोदरा के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद के अनुसार रामयात्रा से पूर्व गांव में तनाव था और थाने के पुलिस निरीक्षक को गांव में भेजा गया था। दोनों समुदायों के बीच बैठक करावा कर शांति स्थापित करने की कोशिश की गई। बाद में जब 22 जनवरी को यात्रा निकली तो भोज गांव में पथराव किया गया। इसमें 8 लोगों को छोटी-बड़ी चोट लगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ बिनोद/संजीव

   

सम्बंधित खबर