उत्तर प्रदेश का आज विश्व में बज रहा डंका : गुलाबो देवी

बदायूं: ऑडिटोरियम में उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन किया गयाबदायूं: ऑडिटोरियम में उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन किया गया

बदायूं, 24 जनवरी(हि.स.)। जिले की प्रभारी एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश का पूरे विश्व में डंका बजा हुआ है। कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। आज का उत्तर प्रदेश सभी प्रकार के प्रश्नों का उत्तर देने में सक्षम है। इसीलिए इसका नाम उत्तर प्रदेश है।

वह उक्त बातें डायट स्थित ऑडिटोरियम में बुधवार को आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की गई और यह एक अनोखा व दिव्य आयोजन रहा। जिसे पूरे विश्व ने देखा।

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश अगर हम जनसंख्या की दृष्टि से आकलन करें और वैश्विक परिदृश्य के अनुसार यह छठा सबसे बड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश व प्रदेश विभिन्न भाषाओं व संस्कृतियों का देश है और उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम व भगवान श्री कृष्ण का जन्म भी उत्तर प्रदेश में ही हुआ है। उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है एवं विदेश में भी भारत का नाम ऊंचा हुआ है और सम्मान बढ़ा है। आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया और अब विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन भी कराया जा रहा है।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरे भारतवर्ष में एक अनूठा प्रदेश है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक विरासत से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में देश को अलग पहचान दिलाने का कार्य किया है, वहीं मुख्यमंत्री ने भी उत्तर प्रदेश को अलग पहचान दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हम गर्व से कह सकते हैं कि हम उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

कार्यक्रम की मुख्य थीम उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत रहा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्य के सम्बोधन का प्रसारण भी स्क्रीन पर दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।

इस मौके पर जिले की प्रभारी मंत्री व राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा गुलाब देवी और केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत टूल किट वितरण व योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रामजीलाल, उपजिलाधिकारी सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद सिंह

/राजेश

   

सम्बंधित खबर