भाजपा ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य किया है-विष्णुदेव साय

भाजपा ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य किया है-विष्णुदेव साय

रायपुर, 24 जनवरी (हि.स.)।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित नारी वंदन कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में महिलाओं की शक्ति के रूप में, मां लक्ष्मी के रूप में, मां सरस्वती के रूप में पूजा की जाती है। महिलाएं सशक्त हो इसके लिए केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पिछले 10 वर्षों से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है और इन योजनाओं का लाभ महिलाएं ले रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश में महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी ने सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए और उनके उत्थान के लिए कार्य किए हैं ।कोई भी राजनीतिक दल ने इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया है। अन्य राजनीतिक दलों ने तो महिलाओं को केवल वोट बैंक का हिस्सा मानकर उनका शोषण किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 12 हजार रुपये सालाना दिया जाएगा और इसके लिए बजट भी पारित हो गया है। यह योजना जल्द ही संचालित होने वाली है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भी भूमिका महत्वपूर्ण होती है और भाजपा महिलाओं के लिए लगातार विभिन्न योजनाएं लाकर उन्हें आर्थिक, शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत भी कर रही है।

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने बुधवार को नारी वंदन कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित की जा रही है। सभी योजनाएं हम सभी योजनाओं को लेकर नीचे स्तर तक जाएंगे। यह योजनाएं हर व्यक्ति तक पहुंचेगी इस दिशा में हमें कार्य करना है। हर जगह विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रही है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत देश के एक करोड़ स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ तक संपर्क किया जाएगा और 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को विकसित भारत संकल्प यात्रा से जोड़ा जाएगा। इस दौरान लगभग सवा तीन लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह की सदस्यों से संपर्क की जा चुकी है जिसमें लगभग 08 लाख से ज्यादा मतदाता बहनें हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है और महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़े इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं महिलाओं के विकास के लिए संचालित की हैं और इनका लाभ भी देशभर की महिलाएं ले रही है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने कठोर परिश्रम किया । विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत महिला मोर्चा ने अक्षत वितरण, कलश यात्रा सहित कई कार्य किए है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा लगातार स्वयं सहायता समूहों की बहनों से लगातार संपर्क कर रही है और उनको भी केन्द्र सरकार के साथ राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बता रही है।

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने प्रोजेक्टर के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। मंच संचालन प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती रंजना साहू ने किया एवं आभार . भावना बोहरा ने किया।

इस दौरान बैठक में पूरे प्रदेश से आए हुए जिला संयोजक और उनके सदस्य मौजूद रहें।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

   

सम्बंधित खबर