ग्वालियर: गाँधी शिल्प बाजार का शुभारंभ

ग्वालियर, 24 जनवरी (हि.स.)। कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के प्रायोजन एवं मप्र राज्य सहकारी संघ मर्यादित भोपाल के आयोजन में गांधी शिल्प बाजार का शुभारंभ बुधवार को मेला परिसर में किया गया। इस हाट में कारीगरों द्वारा उत्पादित वस्तुएं जैसे जरी, जूट बैग, जरी वर्क, एम्ब्राइडरी, वाल हैगिंग, चंदेरी साड़ी, माहेश्वरी साड़ी बिक्री हेतु उपलब्ध हैं।

शिल्प बाजार की अवधि 21 से 30 जनवरी 2024 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक है। शिल्प बाजार का शुभारंभ राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त दीपक विश्वकर्मा, कार्यालय विकास आयुक्त भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय के सहायक निदेशक संदीप पटेल, मध्यप्रदेश राज्य सहकारी संघ ग्वालियर के प्राचार्य शिरीष पुरोहित, सीड संस्था के सचिव धर्मेन्द्र सिंह राजपूत, ग्वालियर समन्वयक अवतार सिंह एवं समस्त हस्तशिल्प कारीगर उपस्थित रहे।

100 शिल्पियों ने लगाई हैं अपनी दुकानें: इस मेले में सम्पूर्ण भारतवर्ष से भाग लेने के लिए करीब 100 शिल्पी अपनी कलात्मक वस्तुऐं जैसे भागलपुरी सिल्क, सूट, साड़ी, कश्मीरी सिल्क, आसाम सिल्क, बनारसी सिल्क, लखनवी चिकन वर्क सूट, कोसा सिल्क, फुलकारी वर्क, बाम्बू फर्नीचर, पूना मेड कुशन, आगरा का मार्बल क्राफ्ट, सहारनपुर फर्नीचर, भदोही का कारपेट, कश्मीर की पश्मीना शाल, बटिक प्रिन्ट, दिल्ली की ज्वेलरी, पश्चिम बंगाल की जामदानी सिल्क साडिय़ा एवं काथा वर्क, बुदनी की लकड़ी के खिलौने ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/शरद/मुकेश

   

सम्बंधित खबर