मप्रः निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी आज होंगे सम्मानित

- राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

भोपाल, 25 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश के सभी 64 हजार 523 मतदान केंद्रों पर आज (गुरुवार) 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निर्वाचन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह, भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत, भोपाल कमिश्नर डॉ. पवन शर्मा, स्टेट आईकॉन राजीव वर्मा और गोविंद नामदेव शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदेश के सभी 55 जिलों में कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही प्रदेश की सभी शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों और शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई जाएगी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, विधानसभा निर्वाचन 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बूथ लेवल अधिकारियों और स्वीप गतिविधि में बेहतर कार्य करने वाले जिला पंचायत सीईओ-स्वीप नोडल अधिकारियों और निर्वाचन से संबंधित स्पर्धाओं में विजयी हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य वाले अधिकारी व कर्मचारी होंगे सम्मानित

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी: क्षितिज सिंघल कलेक्टर सिवनी, अंकित अस्थाना कलेक्टर मुरैना, डॉ. सलोनी सिडाना कलेक्टर मंडला, बुद्धेश कुमार वैद्य कलेक्टर उमरिया, प्रियांक मिश्र कलेक्टर धार।

जिला पंचायत सीईओ, स्वीप नोडल अधिकारी: तपस्या परिहार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत छतरपुर, दिव्यांक सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी इंदौर, रेखा राठौर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ, पीसी शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सागर, ऋतुराज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल, डीसी सागर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, शहडोल।

उपजिला निर्वाचन अधिकारी: डॉक्टर शालिनी श्रीवास्तव, उपजिला निर्वाचन अधिकारी रतलाम, संजीव साहू उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीमच, राजकुमार खत्री उपजिला निर्वाचन अधिकारी भिंड।

रिटर्निंग अधिकारी: मनीष जैन सैलाना रतलाम, हेमकर्ण धुर्वे अमरवाड़ा छिंदवाड़ा, संदीप श्रीवास्तव केवलारी सिवनी।

ईआरओ, एईआरओ: पवन बरिया मनासा नीमच, पीके सेनगुप्ता पनागर जबलपुर, रामबाबू देवांगन डिंडौरी, विजय राय बासौदा विदिशा।

बीएलओ: चंदशेखर सोनी जिला नीमच, स्वाती जैन जिला विदिशा, भोला सिंह बरकड़ जिला डिंडौरी, तैलीया मुनिया जिला झाबुआ, श्रीराम सुमन तिवारी जिला उमरिया, सुरेंद्र मरमिट जिला श्योपुर, सुमित गुप्ता जिला शिवपुरी, राजेश यादव सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम, बालकृष्ण अहिरवार जिला छतरपुर, रामबहोर कुमार जिला सीधी।

स्वीप पार्टनर विभाग: आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल।

निबंध प्रतियोगिता: कुमारी रागिनी डेहरिया, शासकीय स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर, रजनीश त्रिपाठी शासकीय होल्कर विज्ञान महाविद्यालय इंदौर, कुमारी रोशनी पटले शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बालाघाट।

लोगो स्पर्धा: द्रोपदी ठाकुर दमोह, दीपक कारपेंटर नीमच, अभिताभ सिंह परस्ते मैहर।

स्लोगन स्पर्धा: शिवकुमार पाठक इंदौर, ऋषि कुमार त्रिपाठी उमरिया, मनीषा जोशी इंदौर।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

   

सम्बंधित खबर