राज्यपाल हरिचंदन का जनता के नाम संदेश दूरदर्शन से प्रसारित होगा

रायपुर, 25 जनवरी (हि.स.)। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का प्रदेश की जनता के नाम सन्देश का प्रसारण गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को प्रातः 8:30 बजे से किया जाएगा। यह प्रसारण दूरदर्शन छत्तीसगढ़ से किया जाएगा इसे टाटा प्ले पर भी चैनल नंबर 1174 पर भी देखा जा सकेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/गायत्री प्रसाद

   

सम्बंधित खबर