जननायक को भारत रत्न सम्मान दिए जाने पर राष्ट्रीय लोक जनता दल ने निकाला आभार मार्च

सहरसा-आभार मार्चसहरसा-आभार मार्च

सहरसा,27 जनवरी (हि.स.)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत सरकार द्वारा उनकी जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर मरणोपरांत ''भारत रत्न'' सम्मान से विभूषित किए जाने पर इसे जननायक के साथ-साथ बिहार, बिहार वासियों एवं देश का सम्मान मानते हुए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोक जनता दल, सहरसा ने प्रदेश महासचिव शिवेन्द्र कुमार जिशु के नेतृत्व में जिला परिषद कार्यालय सहरसा के प्रांगण से आभार यात्रा निकाला। यह यात्रा डी बी रोड होते हुए शंकर चौक पहुँचा, जहाँ जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तैल चित्र पर नेताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया और सम्मान के खुशी में उपस्थित लोगों को मिठाई खिलाकर जननायक के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

आभार यात्रा में सामाजिक न्याय के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर अमर रहे, नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद एवं उपेन्द्र कुशवाहा जिन्दाबाद के नारों से शहर गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रदेश महासचिव चंदन बागची, प्रधान महासचिव चूड़ामनी झा बौआ,किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गौरव सिंह, आईटी सेल जिला अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा,गोपाल तिवारी, कृष्णदेव मेहता,पवन झा,शंभू कुशवाहा, चंद्रमोहन सिन्हा,नरेश कुमार यादव, गणेश ठाकुर,विजय दास,रघुबीर झा,अंकित कुमार, शेखर कुमार झा,अजीत कुमार, सहित सैकड़ों पार्टी के नेता एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर