भारत जोड़ो न्याय यात्रा: बागडोगरा एयरपोर्ट से जलपाईगुड़ी के लिए रवाना हुए राहुल गांधी

सिलीगुड़ी, 28 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को उत्तर बंगाल के दो जिलों दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की अगुवाई के लिये पहुंचे। राहुल रविवार सुबह दिल्ली से बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरे और वहां से सड़क मार्ग से जलपाईगुड़ी के लिए रवाना हो गए। जलपाईगुड़ी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी और सिलीगुड़ी में प्रवेश करेगी। बागडोगरा हवाई अड्डे पर राहुल गांधी ने इंडी गठबंधन पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं की।

हिन्दुस्थान समाचार /सचिन

   

सम्बंधित खबर