पांकी विधायक के निजी खर्चे से कर्नाटक से घर आया मजदूर का शव

पलामू, 29 जनवरी (हि.स.)। पांकी के भाजपा विधायक डॉ शशि भूषण मेहता ने दरियादिली दिखाई है। विधायक ने अपने निजी खर्चे से फ्लाइट से मजदूर का शव उसके गांव मंगाया। सोमवार को शव आने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। बताते चले कि पांकी थाना क्षेत्र के हेडुम निवासी अरुण यादव की मौत मजदूरी करने के दौरान कर्नाटक के बैंगलोर में ट्रेन से दुर्घटना होने के कारण हो गई थी। इसकी सूचना परिजनों ने पांकी विधायक को दी थी।

विधायक ने तत्परता दिखाते हुए मजदूर अरुण के शव को हवाई जहाज से पहले रांची मंगवाया। फिर एंबुलेंस के माध्यम से उसके गांव मंगवाया। शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विधायक मृतक के गांव पहुंचे और परिजनों को धैर्य धारण करते हुए ईश्वर से मृत मजदूर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विधायक ने कहा कि प्रभावित मजदूर के परिजनों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

   

सम्बंधित खबर