सात फरवरी को उलिहातू आयेंगे राहुल गांधी, कांगेस नेताओं ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

खूंटी, 29 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में सात फरवरी को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू आयेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर खूंटी के कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को उलिहातू का दौरा किया। भारतीय कांग्रेस कमेटी की टीम में कमेटी के प्रतिनिधि सुशांत मिश्रा, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कालीचरण मुंडा और वरिष्ठ नेता मानस सिन्हा ने उलिहातू में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवजीत देवघरिया ने बताया कि राहुल गांधी सात फरवरी को उलिहातू में बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों तथा बिरसाइत पंथ को मानने वालों से मुलाकात करने बाद खूंटी में रात्रि विश्राम करेंगे। आठ फरवरी को राहुल गांधी खूंटी से उड़ीसा के लिए प्रस्थान करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर