मंदसौर: गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला सम्पन्न

मंदसौर, 29 जनवरी (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश व्यापी कार्यक्रम गांव चलो अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार को मंदसौर जिले की गांव चलो अभियान टोली की आवश्यक कार्यशाला सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला में जिले के समस्त मंडलों की टोली के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। कार्यशाला का शुभारंभ पं.दीनदयाल उपाध्याय एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

मंच पर मुख्य वक्ता महेन्द्र भटनागर, सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिला संगठन प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया आदि उपस्थित रहे। बैठक में लोकसभा विस्तारक धनंजय दीक्षित भी उपस्थित थे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता महेन्द्र भटनागर ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में हमें गांव चलो अभियान को मंदसौर जिले में सफलतापूर्वक सम्पन्न करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में विगत 10 वर्षों में कई जनकल्याणकारी योजनाएं एंव क्रांतिकारी परिवर्तन इस देश में हुए हैं।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा कि विगत दिवस भोपाल में संपूर्ण प्रदेश के जिलों की कार्यशाला संपन्न हुई थी। उसके बाद आज प्रदेश के सभी जिलों के साथ मंदसौर जिले में भी गांव चलो अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न होने जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/अशोक झलौया

   

सम्बंधित खबर