भाजपा नेत्रियों ने माघ मास में कराया खिचड़ी भोग

नैनीताल, 30 जनवरी (हि.स.)। माघ मास में उड़द की दाल खाने और दान किये जाने की धार्मिक मान्यता है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर विधायक कार्यालय तल्लीताल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष जीवंती भट्ट के नेतृत्व में खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में आम लोगों को भाजपा नेत्रियों व कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी का भोग कराया। आयोजन में भाजपा नेत्री विमला अधिकारी, महिला मोर्चा की जिला मंत्री दीपिका बिनवाल, नगर अध्यक्ष कविता गंगोला, सोनू साह, आरती बिष्ट, हंसा रावत, संजय साह, भूपेंद्र बिष्ट, विक्रम रावत, विक्की राठौर, पान सिंह खनी, चंद्रशेखर गरवाल आदि लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/रामानुज

   

सम्बंधित खबर