275 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

करीमगंज (असम), 31 जनवरी (हि.स.)। असम पुलिस ने करीमगंज में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर असम-त्रिपुरा सीमा पर पुलिस ने एक ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक के एक गुप्त कक्ष में छिपाए गए गांजा की एक बड़ी खेप जब्त की गई।

करीमगंज के चुराईबारी थाना के इंस्पेक्टर प्रणव मिली ने ट्रक (एएस-01क्यूसी-8165) से 45 पार्सल में बंधे हुए 275 किलोग्राम गांजा के साथ जब्त कर लिया। ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी पहचान बोको निवासी द्विप कुमार हाजोंग और राजीव कलिता के रूप में की गई है। गिरफ्तार दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर