खूंटी में तीन से पांच फरवरी तक होगा देश भर के कृषि वैज्ञानिकों का जुटान

-नौ राज्यों के किसान लेंगे भाग, अर्जुन मुंडा करेंगे पूर्वी क्षेत्र किसान मेला का उद्घाटन

खूंटी, 31 जनवरी (हि.स.)। जिले के तोरपा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में तीन से पांच फरवरी तक देश भर के कृषि वैज्ञानिकों का जुटान होगा। तीन फरवरी से शुरू हो रहे पूर्वी क्षेत्र किसान मेला में नौ राज्यों के किसान भी भाग लेंगे। मेला का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रीे अर्जुन मुंडा तीन फरवरी कों करेंगे। पांच फरवरी को समापन सत्र में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे। चार फरवरी को पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा और विकास और विकास भारती के सचिव अशोक भगत उपस्थित रहेंगे।

इस संबंध में कृषि विाान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ राजन चौधरी ने बताया कि किसान मेला में विभिन्न सस्थानों और संस्थाओं द्वारा कृषि एवं इससे संबंधित 150 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें खेती से संबंधित विभिन्न विषयों उन्नत कृषि पद्धति, बागवानी, पशुपालन, मत्स्यपालन, मधुमक्खी पालन, लाख एवं तसर उत्पादन आदि पर किसान गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा तथा कृषकों की समस्याओं का तत्काल समाधान वैज्ञानिकों द्वारा किया जाएगा। मेले में टाटा ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोगों की स्वस्थ्य जांच के साथ ही कैंसर की भी जांच की जाएगी तथा डेंटल चेकअप भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के प्रयास से सबसे बड़ा कृषि मेला का आयोजन इस क्षेत्र में किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर