बेमेतरा : अग्निवीर भर्ती सेवाओं की जानकारी देने ओरिएंटेशन प्रोग्राम एक फरवरी को

बेमेतरा, 31 जनवरी (हि.स.)। जिले के युवाओं को भारतीय थल सेना एवं वायु सेना सेना में अग्निवीर भर्ती सेवाओं के संबंध जानकारी देने एक फ़रवरी को ज़िला मुख्यालय बेमेतरा के पंडित जवाहर लाल नेहरू कला एवं विज्ञान महाविद्यालय और समाधान महाविद्यालय में एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम पंडित जवाहर लाल नेहरू कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पूर्वाह्न 11 बजे और समाधान महाविद्यालय में दोपहर 2 बजे से होगा।

थल सेना में अग्निवीर भर्ती सेवाओं की जानकारी मेजर सतीश कुमार, रायपुर व सहायक अधिकारी देंगे। वहीं वायु सेना भर्ती सेवाओं की जानकारी भोपाल के सार्जेंट डीएस मराठे जिले के युवाओं को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया तथा मिलने वाली सुविधाओं से अवगत करायेंगे। उप संचालक जिला रोजगार प्रमोद जैन ने बताया कि ऐसे इक इच्छुक युवा जिनकी उम्र साढ़े सत्रह साल से 21 वर्ष है। 12 वीं परीक्षा (उत्तीर्ण) है। ओरिएंटेशन प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर