सड़क हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

धेमाजी (असम), 01 फरवरी (हि.स.)। धेमाजी जिलांतर्गत तेलिजान में बीती रात हुए एक सड़क हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि एक तेज रफ्तार मारुति ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से तेलिजान नदी में पलट गई। घायलों में वाहन में एकमात्र सवार और चालक चालक शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर कार में सवार एवं चालक को बाहर निकाला तथा उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में रेफर किया।

स्थानीय लोगों ने बताया है कि कार को चांगमाइचुक गांव का एक व्यक्ति अत्यधिक शराब के नशे में चला रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। समय पर दोनों को अस्पताल में पहुंचाए जाने के चलते उनकी जान बच गयी।

हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर