मप्रः सरकारी दफ्तरों में आज राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन

भोपाल, 1 फरवरी (हि.स.)। मंत्रालय समेत प्रदेश के सभी सरकार दफ्तरों में आज (गुरुवार को) परम्परा के मुताबिक प्रातः 11 बजे राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान जन-गण-मन का सामूहिक गायन किया जाएगा। मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में आयोजित इस सामूहिक गायन में सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन होता है। इसके बाद ही उनमें कामकाज की शुरुआत होती है। इसी परम्परा का निर्वहन करते हुए मंत्रालय स्थित पटेल पार्क के साथ ही राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर कलेक्ट्रेट व अन्य दफ्तरों में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन का आयोजन किया जाएगा। इसमें अधिकारी-कर्मचारी सामूहिक रूप से राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का गायन करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

   

सम्बंधित खबर