3 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में होगी हल्की से मध्यम बारिश

शनिवार हुई बारिश से तापमान में गिरावट, पर उमस बढ़ा रही मुश्किलें  
जम्मू। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने रविवार को 3 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इससे पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में बारिश से लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। शनिवार को जम्मू में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। दिन में हल्के बादल छाए रहे। शाम को भी हल्की बारिश से पारे में गिरावट आई। यहां दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 36.6 और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दो जुलाई से मानसून और सक्रिय होगा। सात जुलाई तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्य और भारी बारिश के कारण जम्मू संभाग के कुछ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। कुछ हिस्सों में मिट्टी धंसने और तेज हवाएं चल सकती हैं। 30 जून से तीन जुलाई तक जम्मू संभाग के कई स्थानों पर सुबह के समय बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दोपहर के समय कश्मीर के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। चार से सात जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इससे पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। शनिवार को जम्मू में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। दिन में हल्के बादल छाए रहे। शाम को भी हल्की बारिश से पारे में गिरावट आई। यहां दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 36.6 और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला कठुआ के बिलावर और रामकोट के इलाकों में बारिश हुई है। सांबा, रियासी और उधमपुर में भी बारिश हुई। बनिहाल में दिन का पारा 30.0, बटोत में 27.6, कटड़ा में 32.0 और भद्रवाह में 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम साफ रहने से तपिश का अहसास रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 30.9 और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 25.7 और न्यूनतम 13.5 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बालटाल में बूंदाबांदी हुई है। लेह में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले चौबीस घंटे में उधमपुर में 47.9, कटड़ा में 28.9 और जम्मू में 14.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।

 

   

सम्बंधित खबर