शहीद जगदेव की जयंती शामिल होंगे भागलपुर के भाजपा कार्यकर्ता

भागलपुर, 01 फरवरी (हि.स.)। भाजपा की ओर से रवींद्र भवन में 2 फरवरी को शहीद जगदेव प्रसाद जयंती मनाई जाएगी। इसको लेकर भाजपा भागलपुर कार्यकर्ता गुरुवार को पटना रवाना हुए।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि जगदेव बाबू विकास पुरुष थे। उन्होंने बिहार के नव निर्माण में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी। इसीलिए उन्हें लोगों ने बिहार लेनिन का नाम दिया। वे गरीबों, दलितों, शोषित तथा पीड़ितों के मसीहा थे। जीवन पर्यंत उन्होंने समाज में कमजोर वर्ग के लोगों के लिए कार्य किया। वे व्यक्ति नहीं विचार थे। पटना रवाना होने वालों में किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ई श्रीकांत कुशवाहा, किसान मोर्चा अध्यक्ष गोपाल मंडल, प्रकाश, रितेश, प्रभास सिंह, श्रवण आदि कार्यकर्त्ता शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर