अयोध्या की तर्ज पर होगा काशी विश्वनाथ मंदिर का भव्य निर्माणः गर्व गिरी

हरिद्वार, 01 फ़रवरी (हि.स.)। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर वीरभद्र सेवा आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी गर्व गिरी महाराज ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा का अधिकार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हिंदू समाज की बड़ी जीत है। जिस प्रकार अयोध्या में राम लाल विराजमान हुए हैं। उसी प्रकार जल्द ही काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव विराजमान होंगे।

स्वामी गर्व गिरी महाराज ने कहा कि हिंदू समाज को पूजा का अधिकार देने वाली वाराणसी कोर्ट बधाई की पात्र है। एएसआई रिपोर्ट आने के बाद ही तय हो गया था कि ज्ञानवापी कोई मस्जिद नहीं बल्कि काशी विश्वनाथ मंदिर है। जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर की तर्ज पर काशी विश्वनाथ मंदिर का भव्य निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि इससे मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए चल रहे अभियान को भी गति मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सनातन धर्म लगातार मजबूत हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण संभव हुआ है। जल्द ही काशी विश्वनाथ और मथुरा में भी भव्य मंदिर का निर्माण होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर