जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बिगड़ी तबीयत, आगरा के अस्पताल भर्ती

हाथरस, 02 फरवरी (हि.स.)। जिले में चल रही रामकथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकयत होने पर जगदगुरु को तत्काल आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हाथरस के गांव लाडपुर में जगद्गुरु रामभद्राचार्य के द्वारा 25 जनवरी से रामकथा का आयोजन किया जा रहा था। रामकथा के अंतिम दिन जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें तत्काल आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि अब जगदगुरु खतरे से बाहर है।

हिन्दुस्थान समाचार/चन्द्रिल/मोहित

   

सम्बंधित खबर