तेज़ रफ्तार कार की चपेट में आने से एक की मौत

सिलीगुड़ी, 02 फरवरी (हि.स.)। तेज़ रफ्तार एक कार की धक्के से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना गुरुवार देर रात शहर के सेवक रोड पर हुई है। मृतक का नाम मुकेश मित्तल है। वह पंजाबीपाड़ा के निवासी थे।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बीती रात सिलीगुड़ी के सेवक रोड पर एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना में कार की चपेट में दो लोग आ गए जो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को बरामद कर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मुकेश मित्तल को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरा व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने घटना के बाद कार को अपने कब्जे में लेकर आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर