जीएसटी दफ्तर में कर्मचारियों का विरोध

हल्द्वानी, 2 जुलाई (हि.स.)। राज्य कर विभाग के कर्मचारियों ने राज्य कर अधिकारी के पद समाप्त किये जाने के विरोध में बुधवार को भी जीएसटी कार्यालय गौलापार में तीन घंटे प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि जल्द उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह आंदोलन तेज करेंगे।

अध्यक्ष हरीश गुणवंत ने कहा कि सरकार अब राज्य कर अधिकारी का पद खत्म करने जा रही है। इससे मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के प्रमोशन नहीं होंगे। जिस पद पर कर्मचारी तैनाती लेगा उस पद से ही रिटायर होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर