युवा भागीदारी महिला किसान एवं श्रमिकों के लिए निकली भारत जोड़ो न्याय यात्रा : मृणाल कामेश

सहरसा,02 फरवरी (हि.स.)।भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बिहार प्रवेश करने पर बिहार के युवाओं में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला।कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवाओं के न्याय को लेकर लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर आक्रामक रवैया अपनाये हुए है। ये बातें शुक्रवार को यहां बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मृणाल कामेश ने कही। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश के 1लाख 50 हजार जवानों को अग्निवीर योजना लाकर युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का काम किया। राहुल गांधी ने उन जवानों को न्याय दिलाने हेतु जय जवान कैम्पन लांच किया। साथ ही देश में बढ़ रहे बेरोज़गारी को लेकर बेरोज़गार युवाओं को न्याय दिलाने की बात कही।भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो मणिपुर से महाराष्ट्र की ओर चल रही है उसमे मुख्य तौर पे युवा न्याय, भागीदारी न्याय ,नारी न्याय ,किसान न्याय, श्रमिक न्याय दिलाना इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है ।

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मृणाल कामेश हज़ारो युवाओं के साथ यात्रा के बिहार प्रवेश करने पर राहुल गांधी जी का ज़ोरदार स्वागत किया।इस यात्रा में किशनगंज अररिया पूर्णिया कटिहार में प्रदेश के हज़ारो युवाओं के साथ चलने का काम किया। युवाओं के इस उत्साह को देखते हुए राहुल गांधी ने युवाओं से मिलकर प्रोत्साहित करने का काम किया। इस क्रम में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मृणाल कामेश ने राहुल गांधी पूरे यात्रा की बधाई दी और संकल्प लिया कि राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अपने नेता राहुल गांधी जी के साथ तब तक चलने का काम करेंगे जब तक सभी वर्गों के लोगो न्याय नहीं मिल जाता ।

मृणाल कामेश ने कहा बिहार के लाखो लोगों ने इस यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और भारत जोड़ न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनाया। इस यात्रा को मिल रहे आपार जनसमर्थन से विरोधी ख़ेमा डरा और सहमा हुआ है। बिहार यात्रा के दूसरे फ़ेज में औरंगाबाद कैमुर भभुआ सासाराम अपने साथ हज़ारों युवाओं के साथ शामिल होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर