सड़क हादसे में माध्यमिक परीक्षार्थी घायल

जलपाईगुड़ी, 02 फरवरी (हि.स.)। जिल के साहूडांगी-आमबाड़ी राजकीय सड़क पर साहूडांगी संलग्न इलाके में शुक्रवार दोपहर हादसे में एक माध्यमिक परीक्षार्थी घायल हो गया। घायल माध्यमिक परीक्षार्थी का नाम बिकी राय है। वह मंतादारी ग्राम पंचायत के शिमुलगुड़ी इलाके का निवासी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बिकी आमबाड़ी फालाकाटा चिंतामोहन उच्च विद्यालिय का छात्र है। उसका परीक्षा केंद्र साहूडांगी हाट पीके राय उच्च विद्यालिय में पड़ा है। माध्यमिक परीक्षा देने के बाद बिकी अपने अन्य सहपाठी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तभी साहूडांगी संलग्न आमेति मोड़ इलाके में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिससे बिकी गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसके अन्य सहपाठी को हलकी चोट पहुंची है। घटना के बाद बिकी को राजगंज ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया है। जहां वह चिकित्साधीन है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर