दस जुआरी गिरफ्तार

धुबड़ी (असम), 02 फरवरी (हि.स.)। धुबड़ी जिलांतर्गत चापर इलाके से पुलिस ने 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज बताया है कि पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने चापर बाजार के शिंगारपाक में छापा मारा।

छापेमारी में 10 जुआरियों गिरफ्तार किया गया। मौके से जुए के सामान के साथ 51 हजार रुपये नकद जब्त किए गए। गिरफ्तार जुआरियों को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत मं जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार किए गए जुआरियों की पहचान रफीकुल इस्लाम, मुबारक हुसैन, हाफिजुल अली, अजीजुल हक, शहादत अली, जुरान अली, रहीम बादशाह, जियारुल इस्लाम, अरूप चक्रवर्ती और अयूप अली के रूप में की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर