रतलाम: रेल बजट में रतलाम रेल मंडल को राशि हुई आवंटित, होंगे कई विकास कार्य

रतलाम, 2 फ़रवरी (हि.स.)। केंद्रीय बजट में वर्ष 2024-25 के लिए रतलाम रेल मंडल की विभिन्न परियोजनाओं के लिए निम्न राशि का आवंटन हुआ है। यह राशि मध्यप्रदेश को आवंटित 15143 करोड़ रुपये में शामिल है।

आवंटित राशि में दाहोद-इंदौर नई लाईन के लिए 600 करोड, छोटा उदयपुर-धार 157 कि.मी.लाईन के लिए 350 करोड़, डा. अम्बेडकर नगर-खंडवा अमान परिवर्तन के लिए 910 करोड, इंदौर-देवास-उज्जैन 79.23 कि.मी. रेलवे लाईन के दोहरीकरण के लिए 50 करोड़,नीमच-रतलाम 135 कि.मी. दोहरीकरण लाईन के लिए 400 करोड़, नीमच-बड़ी सादड़ी 48 कि.मी. नई लाईन के लिए100 करोड़ रुपये, रतलाम-डुंगरपुर बरास्ता बांसवाड़ा नई लाईन (176.47 कि.मी.) 150 करोड रुपये, इंदौर-जबलपुर 345 कि.मी. नई लाईन के लिए 1080 करोड़ रुपये, रतलाम यार्ड रिमांडलिंग के लिए 14.54 करोड़ रुपये, रतलाम -गोधराखंड में समपार संख्या 61ए के स्थान पर टू लेन वाला उपरी सडक़ पुल के लिए 5 करोड़ रुपया, पिपलिया यार्ड में समपार संख्या 145 के स्थान पर टू लेन वाला उपरी सडक़ पुल के लिए 1 करोड़ रुपया, चंदेरिया के पास समपार संख्या 86 के स्थान पर टू लेन वाला उपरी सडक़ पुल के लिए 5 करोड़ रुपये, निम्बाहेड़ा के पास समपार संख्या 103 के स्थान पर टू लेन वाला उपरी सडक़ पुल के लिए 2 करोड़़ रुपये, पिपलिया-मंदसौर के मध्य समपार संख्या 150 के स्थान पर उपरी सडक़ पुल के लिए 1 करोड़ रुपया, हरनिया खेड़ी महू समपार संख्या 258 के स्थान पर उपरी सडक़ पुल 5 करोड़ रुपया, उज्जैन-भोपाल खंड में समपार संख्या 79 के स्थान पर उपरी सडक़ पुल के लिए 5 करोड़ रुपया, मोरवानी रतलाम के मध्य समपार संख्या 81 के स्थान पर उपरी सडक़ पुल 1 करोड़ रुपया, बेड़ावनिया-नागदा के मध्य समपार संख्या 102 के स्थान पर उपरी सडक़ पुल 2 करोड़ रुपये, नागदा-उज्जैन के मध्य समपार संख्या 26 के स्थान पर उपरी सडक़ पुल 5 करोड़ रुपये, बरलई-मांगलिया गांव के मध्य समपार संख्या 45 के स्थान पर उपरी सडक़ पुल 5 करोड़ रुपया, लक्ष्मीबाई नगर में समपार संख्या 5 के स्थान पर उपरी सडक़ पुल 5 करोड़ रुपया, उज्जैन-भोपाल खंड में मक्सी यार्ड में समपार संख्या 51 के स्थान पर फोरलेन उपरी सड़क़ पुल 5 करोड रुपया, रतलाम-खंडवा के मध्य राजेन्द्र नगर यार्ड में समपार संख्या 254एक्स के स्थान पर उपरी सडक़ पुल 5 करोड़ रुपया तथा नागदा यार्ड में समपार संख्या 103 के स्थान पर टू लेन वाला उपरी सडक़ पुल के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए है।

यह जानकारी देते हुए मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि इस आवंटन राशि की घोषणा रेल मंत्री अश्विनी वेष्णव द्वारा विडियो लिंक के माध्यम से की गई है। उक्त परियोजना के अतिरिक्त रेलपथ नवीनीकरण, पुल, सुरंग पर पहुंच मार्ग संबंधी कार्य, सिंग्नल - दूरसंचार व बिजली से संबंधित कार्य , कारखाने एवं उत्पादन इकाईयों, कर्मचारी कल्याण, उपभोक्ता सुविधा आदि से संबंधित कार्यों के लिए भी इस बजट में मंडल के लिए राशि का आवंटन किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी

   

सम्बंधित खबर