दो पक्षों में फायरिंग, आधा दर्जन लोग हुए घायल

बरेली, 2 फरवरी (हि.स.) । बहेड़ी के गांव में दो पक्षों का विवाद गोली तक जा पहुंचा। जहां आधा दर्जन से ज्यादा लोग फायरिंग में घायल हो गए। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस नें घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

मामला थाना बहेड़ी क्षेत्र के ठरिया गांव में ज़मीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। बताया जाता हैं सपा नेता ठाकुर चंद्रपाल और दूसरे समुदाय के लोगों के साथ जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा था। विवाद ने आज उग्र रूप ले लिया। लाठी डंडों के बीच चले विवाद में बात फायरिंग तक पहुंच गई।इस दौरान करीब आधा दर्जन लोग फायरिंग में घायल हुए हैं, जिसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं घटना की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को बहेड़ी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर जुटी हुई थी।

हिन्दुस्थान/देश दीपक गंगवार/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर