जोरहाट के ढेकियालिया में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद

जोरहाट (असम), 03 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम जोरहाट के ढेकियालिया गांव में एक विशालकाय तेंदुए को पिंजरे में कैद किया गया है। क्षेत्र में लंबे समय से कई तेंदुए गाय, बकरी, मुर्गियों आदि जैसे पालतू जानवरों को खा रहे हैं। तेंदुए के आतंक से परेशान स्थानीय लोगों की अपील पर वन विभाग ने पिंजरा लगाया था, जिसमें शनिवार तड़के एक तेंदुआ कैद हो गया।

करीब दस दिन पहले भी इसी जगह पर एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ था। इसके बाद लोगों ने एक और तेंदुआ होने की बात कही। तेंदुए को फिर से पिंजरे में बंद किए जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पिंजरे में कैद तेंदुए को वन विभाग अपने साथ ले गए।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर /अरविंद/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर