राजगढ़ः महिला ने लगाया युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

राजगढ़, 3 फरवरी (हि.स.)। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के पीटी काॅलोनी में किराए के मकान में रहने वाली 22 वर्षीय दलित महिला ने पीपलबे गांव के युवक पर घर में घुसकर जबरन गलत काम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार पुरा मौहल्ला हालमुकाम पीटी काॅलोनी स्थित किराए के मकान में रहने वाली 22 वर्षीय दलित महिला ने बताया कि पीपलबे गांव के देवराज पुत्र मेहरबानसिंह ने घर में घुसकर जबरन गलत काम किया, चिल्लाने पर वह मौके से भाग गया। बताया गया कि घटना के दौरान पीड़ित का पति काम पर गया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 450, 376, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश

   

सम्बंधित खबर