कांग्रेस अध्यक्ष ने दो पार्टी नेताओं को दी जिम्मेदारी

देहरादून, 03 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा ने गिरीश पपनै को कांग्रेस पार्टी में जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश सचिव संगठन एवं कार्यालय प्रभारी (सम्बद्ध प्रदेश अध्यक्ष) एवं नवनीत सती को प्रदेश सचिव संगठन (सम्बद्ध प्रदेश अध्यक्ष) नियुक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने गिरीश पपनै और नवनीत सती से उम्मीद करते हुए कहा कि वह अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगें। दोनो नेताओ को जिमेदारी मिलने पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन मथुरादुत्त जोशी,महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ,महेंद्र नेगी गुरु मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल, मानवेन्द्र सिंह, गोदावरी थापली प्रसन्नता व्यक्ति की है और दोनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है ।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

/रामानुज

   

सम्बंधित खबर