भाजपा ने सभी सात मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की

रांची, 03 फरवरी (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी के सभी सात मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर सहमति दे दी है। इस संबंध में शनिवार को प्रदेश महामंत्री व सांसद आदित्य साहू के हस्ताक्षर से सूची जारी की गई है। इसमें एससी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष विधायक किशुन दास को बनाया गया है। पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव को फिर से एसटी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। आरती सिंह को महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा का अनवर हयात, ओबीसी मोर्चा का अमरदीप यादव, युवा मोर्चा का शशांक राज तथा किसान मोर्चा का पवन साहू को बनाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / वंदना/प्रभात

   

सम्बंधित खबर