राजगढ़ः स्कूल के सामने से दो नाबालिग गायब, अपहरण का केस दर्ज

राजगढ़, 4 फरवरी (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में स्थित शासकीय कन्या स्कूल के सामने से दो नाबालिग बिना बताए गायब हो गई, परिजनों ने तलाश किया नहीं मिलने पर अज्ञात पर बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार भंवरगंज निवासी नाबालिग किशोरी के परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम शासकीय कन्या विद्यालय के सामने से बिना बताए बच्ची कहीं चली गई। परिजनों ने पहले तो आसपास उनकी तलाश की और जब वह नहीं मिली तो अज्ञात पर भगा ले जाने का आरोप लगाया। वहीं वंशीनगर काॅलोनी निवासी किशोरी के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि बच्ची को अज्ञात युवक कन्या विद्यालय के सामने से भगा कर ले गया। पुलिस ने दोनों प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश

   

सम्बंधित खबर