मंदसौर: सांसद गुप्ता ने राष्ट्रपति के अभिभाषण व अंतरिम बजट के प्रमुख बिंदुओं की दी जानकारी

मंदसौर, 4 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिला मुख्यालय पर राष्ट्रपति के अभिभाषण एंव केन्द्रीय बजट को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इसी क्रम में रविवार को जिला भाजपा कार्यालय पर विषयांतर्गत पत्रकारवार्ता सांसद सुधीर गुप्ता ने की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, भाजपा पिछडा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह राणा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन एंव भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी विनय धनगर सहित नगर के गणमान्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में बताया कि सरकार ने केंद्रीय विश्वविद्यालय कानून में संशोधन किया है, जिससे वनस्पतियों में ट्राइबल विश्वविद्यालय की स्थापना हो सकती है। पिछले वर्षों में 76 अन्य कानूनों को भी हटाया गया है। राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि देश ने पिछले 10 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं, जैसे कि फ्रेजाइल 5 सेन्सर्स का टॉप 5 में पहुंचना, आईटीआर फाइल करने वालों की संख्या में वृद्धि, और स्टार्टअप्स की बढ़ती संख्या। विभिन्न क्षेत्रों में हो रही उपलब्धियों के साथ, राष्ट्रपति ने बताया कि भारत ने राष्ट्रहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जैसे कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और तीन तलाक के प्रति तंग कानून को समाप्त करना।

बजट 2024-25 के बिदुंओ पर चर्चा करते हुए सांसद गुप्ता ने कहा की यह बजट एक लोक कल्याणकारी बजट है। यह गाँव, गरीबों, किसान आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों, दिव्यांगजनों आर्थिक रूप से पिछड़े तथा मध्यम वर्ग के लोगों को सशक्त और सक्षम बनाने वाला बजट है। इस बजट में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में बनाए गए भारत/2047 के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाता है। इसमें ष्सबका साथ, सबका विकासष् के आदर्शों को ध्यान में रखते हुए, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी (ळल्।छ) को शामिल किया गया है। बजट में भारत के ळ20 की अध्यक्षता के दौरान किए गए कार्यों को बजट लाइनों में प्रकट किया गया है, जिसमें प्रकृति, आधुनिक आधारित संरचना, और सभी क्षेत्रों के लिए समान अवसरों के साथ समृद्ध भारत के दृष्टिकोण को प्राप्त करने का उद्देश्य है।

हिन्दुस्थान समाचार/अशोक झलौया/मुकेश

   

सम्बंधित खबर