बहरोड़ में केन्द्रीय योजनाओं आधारित तीन दिवसीय विकसित भारत प्रदर्शनी बुधवार से

जयपुर, 6 फ़रवरी (हि.स.)। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो के जयपुर प्रादेशिक कार्यालय की ओर से बहरोड़ में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित तीन दिवसीय विकसित भारत संकल्पित भारत प्रदर्शनी का आयोजन 7 फरवरी से किया जाएगा। बहरोड़ में नारायणी देवी गर्ल्स पीजी महाविद्यालय में लगने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव करेंगे। प्रदर्शनी नौ फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 11 से सायं पांच बजे तक सभी के लिए निशुल्क खुली रहेगी।

केन्द्रीय संचार ब्यूरो के निदेशक रामखिलाडी मीणा ने बताया कि प्रदर्शनी में केन्द्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी विभिन्न पैनलों के माध्यम से दर्शाई जाएगी। प्रदर्शनी में युवाओं, महिलाओं व किसानों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग जोन फिट इंडिया जोन, किसान जोन, मन की बात जोन बनाए गए हैं। प्रदर्शनी में जिला मुख्यालय स्थित स्कूल व कॉलेजों के विद्यार्थी, एनसीसी, स्काउट गाइड व अधिक से अधिक आमजन मौजूद रहकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिये स्टॉल्स भी लगाई जायेंगी, जिसके तहत आमजन को जानकारी मिल सकेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर