शक्ति वंदना अभियान को लेकर बैठक

जम्मू, 6 फ़रवरी (हि.स.)। मंगलवार को भाजपा ने जम्मू में शक्ति वंदना अभियान कार्यक्रमों को लेकर बैठक की। पूर्व मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रिया सेठी ने पार्टी मुख्यालय, त्रिकुटा नगर, जम्मू में जम्मू, जम्मू दक्षिण, जम्मू उत्तर, सीमावर्ती और कश्मीर विस्थापित जिलों की एक संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक चलाए गए कार्यक्रमों के साथ-साथ अधिकतम स्वयं सहायता समूहों और गैर सरकारी संगठनों तक पहुंचने और इन संगठनों की महिला पदाधिकारियों को सम्मानित करने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बुलाई गई थी।

प्रिया सेठी ने कहा कि शक्ति वंदना अभियान को हर जिले तक बढ़ाया जाएगा और आने वाले दिनों में और अधिक जिलों को कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश भर में 25 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। हमें नरेंद्र मोदी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने में उनकी मदद लेनी होगी। यह अभियान विभिन्न स्तरों पर पूर्व विधायकों, एमएलसी और अन्य जन प्रतिनिधियों को समन्वयक के रूप में शामिल करने पर भी केंद्रित है। बैठक में अनुराधा चाढ़क ने अभियान से संबंधित संकलित आंकड़ों की मांग की और कहा कि यूटी की पूरी लंबाई और चौड़ाई तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। वहीं वीनू खन्ना और आरती कौल ने भी संबोधन किया।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान

   

सम्बंधित खबर