हवाई यात्राओं पर कांग्रेस कार्यकाल में भूपेश बघेल सरकार ने किये 300 करोड़ रुपये खर्च

रायपुर, 6 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने करीब 300 करोड़ रुपये अपनी हवाई यात्रा पर खर्च किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पिछली सरकार के समय हुए सरकारी, प्राइवेट, हेलीकॉप्टर और चार्टर प्लेन के खर्च का लिखित ब्योरा में विधान सभा में मंगलवार को यह जानकारी दी है।

भाजपा विधायक राजेश मूणत ने सरकार ने 1 जनवरी 2019 से नवंबर 2023 तक हवाई यात्राओं पर किए गए खर्च की जानकारी मांगी थी। मुख्यमंत्री एवं विमानन मंत्री विष्णुदेव साय ने इस प्रश्न के लिखित उत्तर में बड़े खुलासे हुए हैं। पूर्ववर्ती सरकार ने विमान यात्राओं पर 73 करोड़ 65 लाख 54 हजार 800 रुपये खर्च किया है। वहीं हेलीकॉप्टर से उड़ान पर 190 करोड़ 61 लाख 95 हजार 602 रुपये खर्च किया गया है।

इनमें से चुनावी साल में सरकार ने विमान के साथ हैलिकॉप्टर यात्राओं पर सर्वाधिक खर्च किया। हेलीकॉप्टर के लिए 1 जनवरी से 30 नवंबर 23 तक 78 करोड़ 83 लाख 64 हजार 388 रुपये और विमान यात्राओं पर 25 करोड़ 61 लाख 25 हजार 830 रुपये खर्च किए गए।इस समय अवधि में सरकारी हेलीकॉप्टर के रखरखाव और पार्ट्स आदि की खरीद में 19 करोड़ 62 लाख 33 हजार 560 खर्च किया गया. इसी तरह सरकारी विमान के रखरखाव और पार्ट्स आदि की खरीद पर 14 करोड़ 76 लाख 15 हजार 520 खर्च हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव शर्मा/प्रभात

   

सम्बंधित खबर