फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर करें निस्तारण: प्रियंका निरंजन

मीरजापुर, 07 फरवरी (हि.स.)। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में आए फरियादियों के पास जाकर उनकी समस्याए सुनी। प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय व संतुष्टिपूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्र जिन अधिकारियों को भेजा जा रहा है, वे फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर रखते हुए हर समस्या का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराए जिलाधिकारी ने 44 फरियादियों की समस्याओं को सुना। भटौली घाट निवासी वृद्ध महिला सीता देवी पत्नी स्व. गंगा प्रसाद को ठंड से बचाव के लिए कम्बल प्रदान किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर