शोभित विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाते खिलाड़ीखेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाते खिलाड़ीखेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाते खिलाड़ीखेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी

मेरठ, 07 फरवरी (हि.स.)। शोभित विश्वविद्यालय मेरठ में वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

शोभित विश्वविद्यालय में कबड्डी, वॉलीबाल, थ्रोबाल, बास्केटबॉल, कैरम, चैस प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इंडोर गेम्स में बैडमिंटन (बॉयज एंड गर्ल्स)एवं टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अभिषेक डबास ने बताया कि बैडमिंटन गर्ल्स स्पर्धा में प्रथम स्थान बीटेक सीएस की छात्रा तनीषा सिरोही ने प्राप्त किया। गर्ल्स की खो-खो की टीम में प्रथम कप्तान रितु उपाध्याय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स शॉट पुट में प्रथम स्थान सुरभि तोमर तथा दूसरा स्थान बीटेक की छात्रा तनीषा सिरोही ने प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो में प्रथम स्थान कार्तिकेय बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र ने, दूसरा स्थान बीएससी फर्स्ट ईयर के छात्र सरवन कुमार ने तथा तीसरा स्थान बीटेक के छात्र विनीत कुमार ने प्राप्त किया। गर्ल्स डिस्कस थ्रो में पहला स्थान छात्रा सुरभि तोमर ने पाया। डिस्कस थ्रो बॉयज में पहला स्थान विशाल शर्मा ने, दूसरा स्थान भूपेंद्र प्रताप ने तथा तीसरा स्थान सागर सोम ने प्राप्त किया।

बास्केटबॉल फाइनल में शोभित विश्वविद्यालय की हॉस्टल टीम ने वंश शेखर की कप्तानी में डेस्कोलर की टीम को 53-31 से पराजित किया। चैस में प्रथम स्थान अंशिका, दूसरा स्थान अभय कुमार एवं तीसरा स्थान कृष्ण प्रसाद ने प्राप्त किया। गर्ल्स 200 मीटर रेस में चितरंगी ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान अनन्या शर्मा तथा तीसरा स्थान सांबिया फलक ने प्राप्त किया। कैरम बोर्ड सिंगल्स में प्रथम स्थान प्रियांशु जायसवाल, दूसरा स्थान रोहित कुमार ने प्राप्त किया। गर्ल्स रिले रेस में प्रथम स्थान वंशिका की टीम ने तथा दूसरा स्थान श्रेया की टीम ने पाया। रिले रेस बॉयज में शाहरुख की टीम प्रथम, विनय विकल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी में टीम यूनिटी एवं टीम मास्टर्स आठ फरवरी को फाइनल में भिड़ेगी। लॉन्ग जंप में देवांश प्रथम, कार्तिय द्वितीय और केशव तृतीय स्थान पर रहे। हाई जंप में दीपक पहले, नीतीश द्वितीय और अंकित तृतीय स्थान पर आए।

कार्यक्रम में डॉ. विपिन त्यागी, डॉ. शमशाद हुसैन, शुभम शर्मा, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. दीपा राणा, डॉ. आमिर, राजेश पांडे, राजकिशोर सिंह जादौन, डॉ. नेहा यजुर्वेदी, डॉ. प्रीति गर्ग, डॉ. गार्गी चौधरी, रमन शर्मा, रविंद्र धामा, डॉ. अजय त्रिपाठी आदि का सहयोग रहा।

हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. कुलदीप/सियाराम

   

सम्बंधित खबर