साबली में प्रज्ञा दीक्षित ने बांटे सैनेटरी नैपकिन

-डीएम की पत्नी प्रज्ञा जनपद में नियमित सामाजिक गतिविधि कर रहीं आयोजित

नई टिहरी, 08 फरवरी (हि.स.)। डीएम मयूर दीक्षित की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित भी नियमित जनपद में सामाजिक सरोकारों को अंजाम दे रही हैं। इसके तहत उन्होंने गुरुवार को चंबा ब्लाक के साबली तल्ली के पं दीनदयाल उपाध्याय मिनी सचिवालय और राउप्रा विद्यालय साबली में किशोरी छात्राओं व महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन वितरित कर माहवारी में साफ-सफाई की जानकारी दी। छात्रों के साथ मिड डे मिल खाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रज्ञा दीक्षित ने पं दीनदयाल उपाध्याय मिनी सचिवालय के सभागार साबली तथा राउप्रा विद्यालय साबली में किशोरियों एवं महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन वितरित करते हुए उसके के फायदे, उपयोग करने और उपयोग करने बाद डिस्पोज करने के तरीके की जानकारी दी। माहवारी के दौरान होने वाली शारीरिक परिवर्तन एवं परेशानियां, साफ-सफाई आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने किशोरियों से कहा कि पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसको लेकर शरमाएं नहीं, बल्कि गर्व से कहें कि हम नारी हैं। उन्होंने कहा कि पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई बहुत जरूरी है। इसलिए एक दिन में चार बार या जरूरत के अनुरूप पैड बदलें। अपने आहार में आयरन और विटामीन-सी वाली चीजे शामिल करें। हिमोग्लोबिन की नियमित जांच करवाते हुए पोषण भरे आहार को लेकर सजग रहें।

उनहोंने कहा कि यह खुशी की बात है कि साबली में कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं है। महिलाओं को बच्चों और परिवार के साथ-साथ स्वयं का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। स्थानीय महिलाओं ने प्रज्ञा दीक्षित से बातें करते हुए कई जानकारियां हासिल की।

प्रज्ञा दीक्षित ने राउप्रा विद्यालय के छात्रों के साथ मिड डे मिल भी खाया और बच्चों को पौष्टिक मिड डे मिल नियमित देने को कहा।

इस मौके पर सीडीपीओ ममता लेखक, सुपरवाइजर भागीरथी पंवार, आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रकाशी बहुगुणा, आशा कार्यकत्री प्रकाशी देवी, सहायिका गुड्डी देवी, अध्यापक अखिलेश उनियाल, भोजन माता विजय लक्ष्मी बहुगुणा सहित अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल//रामानुज

   

सम्बंधित खबर