मुख्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थियों को साैंपे नियुक्तिपत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टैक्निकल संवर्ग और पशुपालन विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टैक्निकल संवर्ग और पशुपालन विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते।

देहरादून, 9 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत टेक्निकल संवर्ग में चयनित अभ्यर्थियों एवं पशुपालन विभाग में चयनित सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नियुक्ति प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 85 चयनित टैक्नीशियनों और पशुपालन विभाग के अन्तर्गत 19 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

/सुनील

   

सम्बंधित खबर