मुरादाबाद रेल मंडल को मिली बेस्ट इंप्रूवमेंट डिवीजन शील्ड

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय चाणक्यपुरी नई दिल्ली में आयोजित 68 वें रेल सप्ताह समारोह 2023 के तहत विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में शील्ड प्राप्त करते मुरादाबाद रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक आरके सिंह।राष्ट्रीय रेल संग्रहालय चाणक्यपुरी नई दिल्ली में आयोजित 68 वें रेल सप्ताह समारोह 2023 के तहत विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में शील्ड प्राप्त करते मुरादाबाद रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक आरके सिंह।राष्ट्रीय रेल संग्रहालय चाणक्यपुरी नई दिल्ली में आयोजित 68 वें रेल सप्ताह समारोह 2023 के तहत विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में शील्ड प्राप्त करते मुरादाबाद रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक आरके सिंह।राष्ट्रीय रेल संग्रहालय चाणक्यपुरी नई दिल्ली में आयोजित 68 वें रेल सप्ताह समारोह 2023 के तहत विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में शील्ड प्राप्त करते मुरादाबाद रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक आरके सिंह।राष्ट्रीय रेल संग्रहालय चाणक्यपुरी नई दिल्ली में आयोजित 68 वें रेल सप्ताह समारोह 2023 के तहत विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में शील्ड प्राप्त करते मुरादाबाद रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक आरके सिंह।राष्ट्रीय रेल संग्रहालय चाणक्यपुरी नई दिल्ली में आयोजित 68 वें रेल सप्ताह समारोह 2023 के तहत विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में शील्ड प्राप्त करते मुरादाबाद रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक आरके सिंह।राष्ट्रीय रेल संग्रहालय चाणक्यपुरी नई दिल्ली में आयोजित 68 वें रेल सप्ताह समारोह 2023 के तहत विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में शील्ड प्राप्त करते मुरादाबाद रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक आरके सिंह।

- 68 वें रेल सप्ताह समारोह 2023 के तहत विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन राष्ट्रीय रेल संग्रहालय चाणक्यपुरी नई दिल्ली में संपन्न हुआ

मुरादाबाद, 9 फरवरी (हि.स.)। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक/कोचिंग सुधीर सिंह ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार रात्रि में उत्तर रेलवे के तत्वावधान में 68 वें रेल सप्ताह समारोह 2023 के तहत विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन राष्ट्रीय रेल संग्रहालय चाणक्यपुरी नई दिल्ली में संपन्न हुआ। जिसमें मुरादाबाद मंडल को बेस्ट इंप्रूवमेंट डिवीजन शील्ड का गौरव प्राप्त हुआ। मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान कर किया गया एवं मुरादाबाद मण्डल के विभागों को प्रदान की शील्ड गईं।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक उत्तर रेलवे, बड़ौदा हाउस नई दिल्ली शोभन चौधुरी द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से तथा मण्डलों एवं अन्य यूनिटों की विभिन्न शाखाओं को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु दक्षता शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस समारोह में मुरादाबाद मण्डल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 03 अधिकारियों एवं 10 कर्मचारियों सहित कुल 13 व्यक्तियों को व्यक्तिगत रूप से पुरस्कृत किया गया,जबकि मण्डल के अनेक विभागों को उनके द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उल्लेखनीय सेवायें प्रदान करने हेतु कुल 04 दक्षता शील्ड प्रदान करके पुरस्कृत किया गया इसके अतिरिक्त मुरादाबाद मण्डल को ‘बेस्ट इंप्रूवमेंट डिवीजन शील्ड’ का गौरव भी प्राप्त हुआ।

यह पुरस्कार प्रतिवर्ष कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से एवं विभिन्न विभागों को उनकी उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय रेल सेवाओं के सफल संपादन हेतु प्रतिफल के रूप में मुख्यालय स्तर पर महाप्रबंधक द्वारा प्रदान किया जाता है। इस समारोह में व्यक्तिगत पुरस्कार प्राप्त करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों में मंडल के अधिकारियों में सीनियर डीएनई 2 विपिन शर्मा, सीनियर डीएसटीई सुनील कुमार, सीनियर डीएफएम अमित शर्मा, मुरादाबाद मण्डल के कर्मचारियों में एसएसई ब्रिज मोहित कुमार, गेटमैन अमित कुमार, ट्रेक मेनटेनियर 4 प्रदुमन कुमार शुक्ला, टेक्निक 1 सी एंड डब्ल्यू राकेश कुमार राय, गेटमैन भारत, एसएम मो. रिजवान, चीफ कमिर्शियल सुपरवाइजर अश्वनी कुमार, सीनियर कॉमर्शियल क्लर्क मेघना सिंह, फार्मासिस्ट धर्मवीर सिंह, आरपीएफ कांस्टेबिल कपिल देव शर्मा हैं।

इसके अतिरिक्त मुरादाबाद मण्डल के विभिन्न विभागों को उनकी कार्यकुशलता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली हेतु दक्षता शील्ड प्राप्त हुई, जिसमें मैकेनिकल विभाग को बेस्ट कोचिंग डिपो/देहरादून के लिए बेस्ट मेनटेनेड कोचिंग डिपो शील्ड, एसएंडटी विभाग को बेस्ट मेनटेनेड आरआरआई , मण्डल के सेफ्टी विभाग को बेस्ट मेंटेंड रनिंग रूम शील्ड, मण्डल के स्टोर विभाग को डिवीजनल स्क्रेप मैनेजमेंट शील्ड, प्रदान की गई इसके अतिरिक्त मुरादाबाद मण्डल को “बेस्ट इंप्रूवमेंट डिविजन शील्ड का गौरव भी प्राप्त हुआ। मंडल रेल प्रबंधक राज कुमार सिंह ने इस अवसर पर पुरस्कृत होने वाले समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों तथा विभागों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए सभी से भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्यप्रणाली का अनुसरण करते हुए पूर्ण मनोयोग से रेल कार्य करने की अपेक्षा की।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल /सियाराम

   

सम्बंधित खबर