शिवपुरी: पीएम मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर नाराज भाजपाईयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला शिवपुरी ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन

शिवपुरी, 9 फरवरी (हि.स.)। शिवपुरी में शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। भाजपा नेताओं ने यह पुतला दहन किया। भाजपा नेताओं ने पुतला दहन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर यह पुतला दहन कार्यक्रम शिवपुरी में आयोजित किया गया था। विरोध स्वरूप यहां राहुल गांधी का पुतला जलाया गया।

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के कारण भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला शिवपुरी द्वारा मोर्चे के जिला अध्यक्ष संजय कुशवाह के नेतृत्व में शुक्रबार के दिन कलेक्ट्रेट शिवपुरी के बहार एकत्र हो कर राहुल गांधी का पुतला दहन किया और राहुल गांधी द्वारा किए गए इस घोर निंदनीय कृत्य में अगर माफी न मांगी गई तो सम्पूर्ण देश भर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी जितेन्द्र राठौर,मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर,जयदीप कुशवाह,जिला महामंत्री वीरेंद्र रावत,मोर्चा के शिवपुरी नगर मंडल अध्यक्ष यश योगी,पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष आकाश राठौर,शिवपुरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद रावत,जितेंद्र नामदेव,अविनाश ओझा,नरेश कुशवाह और भी कई पद अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदुस्थान समाचार/ रंजीत गुप्ता

   

सम्बंधित खबर