जगदलपुर : जिला पुलिस बल को नयी विधियों का दिया गया प्रशिक्षण

जगदलपुर, 10 फरवरी (हि.स.)। बस्तर जिले के पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशन में नयी विधियों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 पर जिला मुख्यालय के पुलिस सभागर में एक दिवसिय कार्यशाला का आयोजन कर जिला पुलिस बल को नयी विधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित पुलिस के अध्किारी एवं पुलिस बल मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर