अश्वनी शर्मा ने भाजपा मुख्यालय में लगाया जनता दरबार

जम्मू, 10 फ़रवरी (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा ने पार्टी प्रचार सचिव अजय वैद के साथ पार्टी मुख्यालय, त्रिकुटा नगर, जम्मू में अपनी साप्ताहिक बैठक के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं। जनता दरबार में लोगों से बातचीत करते हुए अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने भारत को एक मजबूत, आधुनिक, सुसज्जित और विश्व शक्तियों के बीच सम्मानजनक स्थान पर पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में निर्णायक शासन के कारण आज विकास उन योग्य आबादी के दरवाजे तक पहुंच रहा है, जो उपेक्षित और उत्पीड़ित थे। उन्होंने कहा कि भाजपा अंत्योदय के सिद्धांतों से प्रेरित है, वह सिद्धांत जो मानता है कि सच्चा विकास तभी हासिल किया जा सकता है, जब यह समाज के सबसे उपेक्षित क्षेत्र में रहने वाले अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

जनता दरबार के दौरान, डोडा, बिश्नाह, बसोहली, रामनगर और अन्य क्षेत्रों के लोगों ने सड़कों के निर्माण और मरम्मत, हैंडपंपों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, ट्रांसफार्मर के उन्नयन आदि से संबंधित अपनी समस्याओं को उजागर किया। इसी बीच भाजपा नेताओं ने संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित भी किया।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान

   

सम्बंधित खबर