राजा देवेंद्र प्रताप सिंह छत्तीसगढ़ से बने भाजपा के राज्यसभा के उम्मीदवार, लगा बधाइयों का तांता

भाजपा ने किया राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा।

रायपुर, 11 फरवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ से खाली हुई भाजपा की सरोज पांडेय की सीट पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। रायगढ़ राजघराने के कुमार एवं राजा चक्रधर सिंह के पोते देवेंद्र प्रताप सिंह को पार्टी ने राज्यसभा सदस्य के लिए उम्मीदवार बनाया है। राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने रविवार को यह आदेश जारी किया है।

राज्य सभा उम्मीदवार घोषित होने की जानकारी मिलने पर उन्हें बधाई देने कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। देवेंद्र प्रताप सिंह वर्ष 2003 से आरएसएस से जुड़े और उसके बाद भाजपा में सक्रिय राजनीति शुरू की। सिंह वर्तमान में लैलूंगा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य है लिए उनके पिता सुरेंद्र प्रताप सिंह भी राज्य सभा सदस्य रह चुके है l देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि भाजपा संगठन से उन्हें इतना अच्छा सरप्राइज मिलेगा। उन्होंने इसके लिए सीएम विष्णु देव साय सहित राष्ट्रीय संगठन का आभार जताया है। उनका कहना है कि वह आदिवासी क्षेत्र में आदिवासियों के हितों के लिए काम करना चाहते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण /प्रभात

   

सम्बंधित खबर