मुख्यमंत्री धामी के दौरे का विरोध करने जा रहे कांग्रेस नेता गिरफ्तार

पुलिस तारा गिरफ्तार किए जाते युवा कांग्रेस अध्यक्ष

चंपावत (लोहाघाट) 11 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री धामी के लोहाघाट दौरे और जनसभा का युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में विरोध करने जा रहे हैं। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्टेशन बाजार लोहाघाट में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाराकोट पुलिस चौकी लेकर गई। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देते हुए स्टेशन बाजार लोहाघाट तक पहुंच गए थे। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने गिरफ्तार होते समय मीडिया से कहा कि लोहाघाट विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा नेताओं ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनता को भ्रमित करने के लिए सरकारी कोष से करोड़ों रुपये खर्च करके एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाजपा नेताओं द्वारा हर बार की तरह झूठे वादे किए जा रहे हैं।

इस परिप्रेक्ष्य में युवा कांग्रेस जागरूक होने के नाते मुख्यमंत्री के सम्मुख पहाड़ों से हो रहे पलायन ,बेरोजगारी ,महंगाई एवं भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक जोरदार प्रदर्शन करने जा रही थी ताकि मुख्यमंत्री तक हमारे पहाड़ के बेरोजगार युवाओं का जो दर्द है, वह पहुंच सके,लेकिन भाजपा सरकार की पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस की इस कार्रवाई से पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस युवा कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने पहुंच गई। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर महेश ढेक ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा युवा अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रखने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया यह भाजपा सरकार की तानाशाही है गिरफ्तारी के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं की पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई।

गिरफ्तारी देने में चिराग फर्त्याल,कमल कलाकोटी, लोकेश पांडे, प्रांजल वर्मा, सागर महरा ,सोनम बोहरा ,अनिल कुमार, प्रवीण मेहरा, आनंद सिंह मेहरा आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी /रामानुज

   

सम्बंधित खबर