किसान और किसानी को समर्पित चौधरी अजीत सिंह का जीवन : जयंत चौधरी

किसान और किसानी को समर्पित चौधरी अजीत सिंह का जीवन : जयंत चौधरी

लखनऊ, 12 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल के नेता चौधरी अजीत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को दिल्ली स्थित आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भारी संख्या में पार्टी के नेतागण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चौधरी अजीत सिंह की जयंती के मौके पर सभी समर्थकों एवं शुभचिंतकों के साथ उन्हें याद करते हुए, उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए उपस्थित सभी लोगों ने आह्वान किया।

इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चौधरी अजीत सिंह सबको अपना परिवार मानते थे। उन्होनें अपने कार्यकाल में कल्याणकारी योजनाओं के कारण लोगों के जीवन में सार्थक बदलाव लाने का कार्य किया है। किसान और किसानी को समर्पित चौधरी अजीत सिंह का जीवन भारतीय राजनीति के लिए एक मिसाल है। इसलिए चौधरी साहब आज भी सबके हृदय में बसते हैं।

उप्र में मनाई गई अजीत सिंह की जयंती

चौधरी अजीत सिंह की जयंती उत्तर प्रदेश में भी उत्साह के साथ मनाई गई। राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय व अन्य राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर याद किया। इस मौके पर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर