अरनिया :भाजपा किसान मोर्चा द्वारा गांब परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे कार्यक्रम में मौजूद।

सीमावर्ती पंचायत हल्का त्रेवा में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यक्रम में गांव परिक्रमा यात्रा"को लेकर एक भब्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें  किया गया जिसमें क्षेत्र के मोर्चा सदस्यों के अलाबा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैडम सरबजीत कौर बाठ भी  मौजूद रही।  त्रेवा की पूर्व सरपंच व भाजपा किसान मोर्चा जम्मु यूटी के उपाध्यक्ष बलवीर कौर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रघबीर सिंह चाड़क सहित  क्षेत्र के कई किसानों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पंचायत त्रेवा के लोगों ने भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैडम सरबजीत कौर व अपनी पूर्व सरपंच बलबीर कौर का दिल की गहराईयों से आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम दौरान गौ पूजन ब ट्रेक्टर सहित अन्य क़ृषि औजारों की पूजा भी की गई।मैडम बाठ ने किसानों की समस्या भी सुनी और उनका निवारण करने का वादा भी किया। पंचायत त्रेवा की पूर्व सरपंच और भाजपा किसान मोर्चा की उपाध्यक्ष मैडम बलवीर कौर ने कहा की वह आगे भी इसी तरह से पार्टी के कार्यकर्म करते रहेंगे

   

सम्बंधित खबर